मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से 31 अगस्त को आयोजित एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी बुधवार दोपहर 12 बजे विवि की वेबसाइट पर जारी होगी। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से उत्तर कुंजी देख सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थी उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों का अपने प्रश्नपत्र से मिलान कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर आपत्ति है तो अभ्यर्थी चार सितंबर की शाम छह बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए संबंधित परीक्षार्थी को प्रति प्रश्न 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर संबंधित शुल्क अभ्यर्थी के उसी खाते में ऑनलाइन वापस कर दिया जाएगा। विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया...