नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- 18 साल पहले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने एक गाना गया था, 'लॉलीपॉप लागेलू।' तब पवन सिंह सिर्फ 22 साल के थे। इस गाने ने उन्हें उस वक्त रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। दिलचस्प बात ये है कि साल 2008 में आया ये गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस गाने को पसंद किया जा रहा है। लेकिन जिसने इसके बोल लिखे हैं वो आज भी गुमनाम है। आइए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं।किसने लिखा था 'लॉलीपॉप लागेलू'? 'लॉलीपॉप लागेलू' के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे थे। बता दें, ये पहला गाना नहीं था जो जाहिद अख्तर ने पवन सिंह के लिए लिखा था। इससे पहले भी जाहिद अख्तर, पवन सिंह के लिए कई सारे गाने लिख चुके हैं। इनफैक्ट आज भी वो पवन सिंह के लिए गाने लिखते हैं। यह भी पढ़ें- ये 7 भोजपुरी वीडियोज झमाझम देख रहे लोग; ...