लॉर्ड्स से शिफ्ट हुआ WTC फाइनल, ICC ने नए वेन्यू के साथ किया डेट का ऐलान
लंदन, जुलाई 24 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की कि 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल 9 से 13 जून तक 'द ओवल' में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पिछले साल 2027, 2029 और 2031 के अगले तीन डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी के अधिकार हासिल किए थे। प्रत्येक चरण के लिए मैदान का चयन मेजबान बोर्ड इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) करेगा। अब तक खेले गए डब्ल्यूटीसी के तीनों फाइनल भी ब्रिटेन में ही आयोजित हुए हैं। यह दूसरा मौका होगा जब 'द ओवल' डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2023 में यहां फाइनल खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप की गदा (मेस) अपने नाम की थी। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में ये खिलाड़ी ठोक चुका है फिफ्टी मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र के समाप्त होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.