नई दिल्ली, जुलाई 19 -- भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी लॉर्ड्स वनडे में बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे। खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी। सोबर्स ने शुक्रवार को 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनका शुमार क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में होता है।भारत और इंग्लैंड टीम ने किया ऐसा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''टीम इंडिया ने शुक्रवार को सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काली पट्टी बांधी है।'' मैच की शुरुआत से पहले लॉर्ड्स में एक...