लॉर्ड्स में 142 साल बाद होगा ऐसा, टी20 वर्ल्ड कप के 'जख्म' भरना भारत के लिए आसान नहीं
लंदन, जुलाई 9 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम शुक्रवार से लंदन के लॉर्ड्स मैदान में ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड का सामना करेगी तो उसका इरादा इस नाकामी से उबरने का होगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारत को टेस्ट मैच के लिए तैयारी का अधिक समय मिल गया। यह महिला टेस्ट 'क्रिकेट का घर' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था। भारतीय टीम वोर्मस्ले क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास कर रही है।'खुशकिस्मत हैं कि यह मौका मिला' भारत के हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि लॉडर्स पर पहली बार खेलने को लेकर टीम काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा, ''यह लॉडर्स पर हमारा पहला टेस्ट है और मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मौका मिला। मैं इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.