नई दिल्ली, अगस्त 30 -- इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन मेजबानों ने 350 से अधिक रनों की बढ़त हासिल कर ली है, मगर इंग्लैंड ने अभी तक पारी घोषित नहीं की है। तीसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के चलते दिन के खेल को समय से पहले समाप्त कर दिया गया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। डेन लॉरेंस अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की लीड 357 रनों की हो गई है। अभी लॉर्ड्स टेस्ट में दो दिन का खेल बाकी है, ऐसे में बारिश भी पाकिस्तान की लाज नहीं बचा पाएगी। यह भी पढ़ें- श्रीलंका ने खोला Womens Asia Cup 2026 पॉइंट्स टेबल में खाता, आज भारत का मैच मैच के तीसरे दिन...