नई दिल्ली, अगस्त 28 -- मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाक टीम गई हुई है। पहला मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला गया जिसे मेहमान टीम पारी और 103 रनों से हार गई। 27 अगस्त गुरुवार से सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 290 रनों का स्कोर खड़ा किया। जॉर्डन कॉक्स ने 55, जेमी स्मिथ ने 61 और गस एटकिंसन ने 45 रन बनाए। जोश टंग ने अंत समय में 30 रनों का योगदान दिया।110 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर पर सेमेटने के बाद मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम बहुत देर टिक नहीं...