नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- देश के सबसे खौफनाक गैंगस्टरों में शामिल लॉरेंस विश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली 'दो सौ खोली' (ब्लॉक 200) में शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मकसद साफ है, जेल की दीवारों के भीतर से उसका नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त करना और बाहरी दुनिया से उसका संपर्क शून्य कर देना। कभी तिहार और पंजाब की जेलों में बैठकर रंगदारी मांगने और टीवी चैनलों को इंटरव्यू देने वाले लॉरेंस की दुनिया अब साबरमती जेल की एक छोटी सी कोठरी तक सिमट कर रह गई है।क्या है 'दो सौ खोली' और कितनी सख्त है यहां की सुरक्षा? लॉरेंस विश्नोई को गुजरात ATS मई 2023 में दिल्ली की तिहार जेल से कस्टडी में लेकर अहमदाबाद लाई थी। पहले उसे 10 खतरनाक कैदियों वाले 'दस खोली' ब्लॉक में रखा गया था, लेकिन अब उसे 'दो सौ खोली' में...