बहादुरगढ़, जुलाई 5 -- दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस का कहना है कि दोनों हांसी में जिम ऑपरेटर की हत्या में शामिल थे। एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मारे गए शूटरों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के तौर पर हुई है। दोनों हांसी में जिम चलाने वाले कपिल की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि रविवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों मारे गए। एसपी विक्रांत भूषण ने एएनआई को बताया कि पिछले महीने हांसी में जिम चलाने वाले कपिल नाम के एक व्यक्ति की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में हांसी सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि यह अपराध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मुख्य शूटर्स प्रवेश और हिमांशु ने किया था। यह भी पढ़ें- घर का खर्...