नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गिरोह की ओर से गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। घटना मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ जब अपनी कार से एक ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी वहां मौजूद भीड़ के बीच से उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई के नाम से अकाउंट की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें टारगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली गई है। वायरल पोस्ट में कहा गया, 'जय महाकाल, जय श्री राम। राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधु लेते हैं। इसको हमने कॉल करके समझाया था मगर इसको ...