इंदौर, अप्रैल 27 -- इंदौर में एक बार फिर अंतरराज्यीय गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ें सामने आई हैं। लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कबूल किया है कि उसने शहर के एक बड़े बिल्डर की पूरी रेकी कर उसकी लोकेशन, फोटो और निजी जानकारी गैंग तक पहुंचाई थी। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस के मुताबिक, देवास से पकड़े गए आरोपी रितेश उर्फ सोनू खंगार (सोलंकी) ने पूछताछ में बताया कि उसने इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी की गतिविधियों पर नजर रखी और उनके घर व ऑफिस की लोकेशन सहित अहम जानकारियां जुटाकर गैंग तक पहुंचाईं। इस जानकारी का इस्तेमाल कर गैंग ने बिल्डर को डराने-धमकाने और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची। यह भी पढ़ें- 2 दिन तक रेकी की, मासूमों को बगीचे से कर लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.