सरोजनी नगर (लखनऊ), फरवरी 9 -- राजधानी लखनऊ के एक दवा कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा पत्र भेजकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले शातिर अपराधी को सरोजनीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित कारोबारी की फर्म का ही पूर्व सेल्समैन निकला। कर्ज के बोझ तले दबे इस युवक ने फिल्मों और वेब सीरीज के 'क्राइम प्लॉट' को हकीकत में बदलने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।लिफाफा खुलते ही उड़े होश कानपुर रोड स्थित हिंदनगर में 'करुण इंटरप्राइजेज' नाम की दवा फर्म चलाने वाले गौरव बत्रा के लिए 30 जनवरी की सुबह किसी दुःस्वप्न से कम नहीं थी। गौरव जब अपने कार्यालय पहुँचे, तो गार्ड ने उन्हें एक बंद लिफाफा सौंपा। गार्ड ने बताया कि रात के अंधेरे में एक अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.