लॉरेंस गैंग से खरीदी थी पिस्टल, 17 राउंड फायरिंग करने वाले दूल्हे का इंटरनेशनल सिंडिकेट से कनेक्शन
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर में अपनी शादी में छह सेकंड में पिस्टल से 17 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दूल्हे के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो में दूल्हे शादाब के हाथ में दिखी पिस्टल तुर्की निर्मित प्रतिबंधित जिगाना पिस्टल थी, जिसे अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लायर शाहबाज से पांच लाख में खरीदे जाने का पता चला है। शाहबाज वही तस्कर है जिसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के लिए लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के शूटरों को जिगाना पिस्टल मुहैया कराई थी। सात सितंबर को खुर्जा क्षेत्र से शादी समारोह का वीडियो वायरल हुआ। इसमें दूल्हे द्वारा पिस्टल से 6 सेकंड में 17 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.