लखनऊ, मई 26 -- - परिजनों का आरोप खेत बेचकर पिछले साल सितंबर में लॉरी में ही लगवाया था पेसमेकर - हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस, केजीएमयू प्रशासन ने शांत कराकर पोस्टमार्टम कराया लखनऊ, संवाददाता।

मामले का विवरण केजीएमयू के लॉरी कॉर्डियोलॉजी में इलाज के लिए पहुंचे दिल के मरीज आशीष साहू (36) की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लॉरी में काफी देर तक हंगाामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और केजीएमयू प्रशासन ने तीमारदारों को समझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि करीब नौ माह पहले खास पेसमेकर मरीज को लगाया गया था। उसे लगवाने के लिए परिजनों को खेत का कुछ हिस्सा तक बेचना पड़ा था। उसी पेसमेकर के खराब होने से मरीज की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

इलाज की स्थिति दुबग्गा के आशीष साहू (36) को दिल की बीमा...