लखनऊ, मार्च 26 -- केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी विभाग में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से रोगी एवं तीमारदार अपने वाहन सड़क पर खड़े कर रहे हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपने वाहन दूसरे विभाग में खड़े कर रहे हैं। यहां रोजाना करीब 400 मरीज आते हैं। इनमें आधे रोगी अपने वाहनों से आते हैं। परिसर में कुछ बाइक ही खड़ी हो पाती हैं। पार्किंग की जगह न होने से ये रोगी एवं तीमारदार बाहर मुख्य सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा करते हैं। वर्ष 2018 में डॉक्टरों और स्टाफ के वाहनों के लिए हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई गई थी, लेकिन लंबे समय तक बंद रहने से इसकी मशीनें खराब हो गईं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। करीब 100 वाहनों की पार्किंग चालू होने पर बड़ी राहत मिलेगी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.