भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। भागलपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। वैसे अधिवक्ता जो झोपड़ियों में, सड़क किनारे या फिर पेड़ों के नीचे कुर्सी लगाकर बैठते हैं, उन्हें शनिवार से बैठने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। साथ में लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलेगी। डीबीए के कैंपस में बन रहा लॉयर्स ब्लॉक सह लाइब्रेरी तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन शनिवार को बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा करेंगे। डीबीए महासचिव अंजनी कुमार दुबे ने बताया कि नए ब्लॉक में नियमित प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को बैठने की प्राथमिकता दी जाएगी। नए अधिवक्ताओं को भी यहां जगह मिलेगी। ब्लॉक में लगभग 150 अधिवक्ता बैठ सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...