लॉयर्स के पूर्व महामंत्री की एफआर खारिज, होगी अग्रिम विवेचना
कानपुर, जून 18 -- प्रमुख संवाददाता। लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राघवेंद्र सिंह के पक्ष की ली एफआर को एसीजेएम कोर्ट ने निरस्त कर दिया। इसके साथ ही हनुमंत विहार थाना प्रभारी को अग्रिम विवेचना करने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि युवक ने राघवेंद्र की धमकियों से डरकर आत्महत्या की थी। इस संबंध में वायरल एक आडियो को पुलिस ने अपनी विवेचना का हिस्सा नहीं बनाया।न्यू श्यामनगर नौबस्ता निवासी सौरभ द्विवेदी ने बीते वर्ष 14 मई 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मां शकुंतला देवी ने हनुमंत विहार थाने में बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के एक माह बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 14 जून को राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत सात नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन हनुमंत विहार चौकी इंचार्ज शिव वीर सिंह ने जांच की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.