रांची, जुलाई 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी रांची की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रक लॉन टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। मेंस सिंगल फाइनल में मुजफ्फरपुर के द्वितीय कमांडेंट रजनीश कुमार मोरल ने बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत को हराकर खिताब अपने नाम किया। मेंस डबल मुकाबले में बेतिया के उपमहानिरीक्षक हरि प्रकाश और बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत की जोड़ी विजेता रही। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेतिया के उपमहानिरीक्षक हरि प्रकाश विजेता रहे, जबकि पूर्णिया के उपमहानिरीक्षक मधुकर अमिताभ उपविजेता बने। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...