अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। एएमयू के छतारी टेनिस ग्राउंड पर आयोजित लॉन टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इंटरहाल लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 का उद्घघाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर फरीद मेंहदी सिविल इंजीनियरिंग विभाग एएमयू व विशिष्ट अतिथि राजीव माहेश्वरी रे इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से किया। छतारी टेनिस ग्राउंड पर खेले गए टूर्नामेंट में एनआरएससी विजेता व मिंटो सर्किल रनर अप रहा। इस मौके पर लॉन टेनिस टूर्नामेंट कमेटी व क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...