लॉन टेनिस और शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
नोएडा, जुलाई 20 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 लॉन टेनिस और शूटिंग बालिका वर्ग प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल में शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रहे। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से 1400 से अधिक खिलाड़ी, कोच, टीम प्रबंधक और तकनीकी अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। गिरिश चंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन की सराहना की। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेपी को मिले तीन स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.