मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं.। मुजफ्फरपुर जिला लॉन टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरपुर ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को खुदीराम बोस स्टेडियम स्थित टेनिस कोर्ट में हुआ। प्रतियोगिता के सिंगल्स वर्ग में बलबीर सिंह (मुजफ्फरपुर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मो. आरिफ (मुजफ्फरपुर) उपविजेता रहे। डबल्स मुकाबले में भोला साव एवं सौरभ अग्रवाल (पटना) की जोड़ी विजेता बनी, जबकि बलबीर सिंह और मो. आरिफ की जोड़ी उपविजेता रही। समापन समारोह में एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज कुमार (निदेशक, समाज कल्याण) और उदय शंकर कुमार (अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी) उपस्थित थे। संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार ओझा और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.