पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर। शहर के चर्च रोड में लॉन्ड्री सेवा कंपनी, लॉन्ड्री मेटिक के फ्रेंचाइजी सेंटर का शनिवार को उद्घाटन किया गया। युवा उद्यमी आकाश वर्मा के इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, ज्योति संकेत सरवन, पिंकी वर्मा एवं कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह से पूर्व चतरा भद्रकाली मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप शर्मा तथा पंकज शर्मा ने पारंपरिक पूजा कराई। कार्यक्रम में प्रोपराइटर आकाश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। आनंद शंकर ने कहा कि आज के युवा पारंपरिक व्यवसाय से आगे बढ़कर आधुनिक और सुविधाजनक सेवाओं की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जो शहर के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है। मेयर अरुणा शंकर ने...