नई दिल्ली, मई 8 -- टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में नेक्सन उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। देश के SUV सेगमेंट में भी इसका एक तरफा दबदबा देखने को मिलता है। ये सब-4m SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। अब कंपनी इसमें Pure+ नाम का एक नया वैरिएंट जोड़ने वाली है। ये कम कीमत में ग्राहकों को कई शानदार फीचर्स देगा। इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले इस वैरिएंट के फोटोज भी लीक हो गाए हैं। इन फोटोज में एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ भी देखने को मिल रही है। दरअसल, नेक्सन के इस नए 'Pure+ PS' वैरिएंट में 'PS' का मतलब पैनोरमिक सनरूफ है। लॉन्च होने पर यह भारत की पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती गाड़ी भी होगी। उम्मीद है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 'Vahan Warta ने इस Pure+ PS वैरिएंट के इंटीरियर की लीक हुई फोटोज पोस्ट की हैं। माना जा रहा है कि Pure+ P...