नई दिल्ली, मार्च 26 -- डीजल इंजन वाली एसयूवी की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। मांग के बावजूद भी मार्केट में डीजल एसयूवी और कारें धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं। हालांकि, अभी भी मार्केट में कुछ बेहतरीन डीजल एसयूवी आने वाली हैं, जो दमदार डीजन इंजन ऑफर करेंगी। हमारी इस लिस्ट में नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर के साथ स्कोडा कोडिएक डीजल और महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के साथ कई और एसयूवी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं भारत आ रही टॉप 6 डीजल एसयूवी के बारे में।Skoda Kodiaq Diesel कई सारे ब्रैंड्स की तरह, स्कोडा ने भी डीजल इंजन बंद कर दिए थे। हालांकि, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह कुछ मॉडल्स में डीजल इंजन को फिर से ऑफर करने का सोच रहा है। स्कोडा कोडियाक एसयूवी उन्हीं मॉडलों में से एक होगी। इसे भारत में CBU के रूप में लाया जाएगा, जिसका मतलब है कि यह महंगी हो...