नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Google अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को भारत में 13 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले लगातार नई-नई लीक्स सामने आ रही हैं। अब Pixel 11 Series के सभी मॉडल्स के कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। Google इस बार Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold को कई नए और प्रीमियम रंगों में लॉन्च कर सकता है। केवल कलर्स ही नहीं, बल्कि फोन के संभावित डिजाइन, Tensor G6 चिपसेट, कैमरा अपग्रेड, AI फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। Pixel 11 Series में क्लासिक ब्लैक और व्हाइट के अलावा नए प्रीमियम शेड्स भी देखने को मिल सकते हैं। Google का फोकस इस बार फोन को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देने पर नजर आ रहा है। Google Pixel 11 Series के सभी कलर ऑप्शंस की डिटेल Google Pixel 11 को चार रंगों...