नई दिल्ली, जून 23 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) ने भारतीय मार्केट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपनी मोस्ट-अवेटेड परफॉर्मेंस एसयूवी 'स्कोडा कोडियाक आरएस' (Skoda Kodiaq RS) की बुकिंग शुरू की थी। बुकिंग विंडो खुलते ही कार लवर्स के बीच इसे खरीदने की होड़ मच गई। बता दें कि महज 6 मिनट के भीतर भारत के लिए अलॉट की गईं सभी 50 यूनिट्स पूरी तरह सोल्ड आउट हो गईं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।स्कोडा के 'RS' बैज का पुराना जलवा यह पहली बार नहीं है जब भारत में स्कोडा के किसी 'RS' बैज वाली कार के लिए ऐसा पागलपन देखा गया है। इससे पहले साल 2025 में जब कंपनी ने नई जनरेशन 'ऑक्टाविया आरएस' की बुकिंग शुरू की थी, तो वह भी मात्र 20 मिनट में पूरी तरह बिक गई थी। अब कोडिएक आरएस ने सिर्फ 6 मिनट में बिककर ...