नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- बाइक लवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पिछले महीने टेस्टिंग के दौरान दिखे जाने के बाद अब बजाज की नई पल्सर N250 SS लॉन्च से पहले ही डीलरशिप शोरूम में पहुंचनी शुरू हो गई है। इस बाइक को N250 लाइन-अप के सबसे टॉप मॉडल के रूप में उतारा जा रहा है। इसमें उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़े और काम के अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। अगर आप एक पावरफुल और हाइटेक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह नया मॉडल आपको काफी पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं इस नई धांसू बाइक में क्या-क्या नया मिलने वाला है।कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन अगर पावरट्रेन की बात करें तो बाइक में वही पुराना 249cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। हालांकि, इसके पावर में थोड़ा सुधार किया गया है। अब यह इंजन 25bhp की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करता...