नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- स्कोडा ने पिछले महीने ही अपनी सुपर्ब डीजल को अनवील किया है। सभी को इस शानदार सेडान का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इसे अगले साल भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है। ऑटोकार इंडिया प्रोफेश्नल की रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा सुपर्ब को डिस्कंटिन्यू किया जा सकता है। फॉक्सवैगन ग्रुप की कॉस्ट कटिंग और कारों की संख्या कम करने की प्लानिंग के तहत कंपनी सुपर्ब को बंद यानी डिस्कंटिन्यू करने के बारे में सोच रही है। खास बात यह है कि स्कोडा ने 2026 की पहली छमाही में अब तक का सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया है, लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी अपने मॉडल लाइनअप को छोटा करने पर विचार कर रही है।ऑक्टाविया से बढ़ रहा है मुकाबला सुपर्ब को बंद करने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसके और ऑक्टाविया के बीच के फर्क का कम होना...