नई दिल्ली, जून 19 -- टाटा मोटर्स अपनी Sierra.EV को 30 जून 2026 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी इसके ऑफिशियल फोटो को शेयर करके ग्राहकों की एक्साइटनेंट को काफी बढ़ा दिया है। सिएरा ईवी का प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक Bharat Mobility Show 2025 में शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा। फिलहाल, कंपनी ने SUV की केवल फ्रंट प्रोफाइल को शेयर किया है। आइए जानते हैं नई सिएरा ईवी में कंपनी क्या कुछ ऑफर कर सकती है।पेट्रोल-डीजल मॉडल से अलग होगा फ्रंट डिजाइन टाटा सिएरा ईवी का फ्रंट फेसिया इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन से अलग होगा। इलेक्ट्रिक मॉडल में बंद (Closed-off) ग्रिल डिजाइन दिया जाएगा, जो EVs की पहचान बन चुका है। इसके अलावा नया फ्रंट बंपर और EV-स्पेसिफिक नोज डिजाइन इसे अलग पहचान देंगे। शेयर किए गए फोटो से यह भी पता चल रहा है कि सिएरा ईवी...