लॉन्च से पहले सामने आया नई Hyundai Creta का इंटीरियर, मिल सकती हैं पावर्ड फ्रंट सीट्स
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- हुंडई (Hyundai) की नई जेनरेशन क्रेटा को भारत में 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस मिड-साइज एसयूवी की देश के अलग-अलग हिस्सों में टेस्टिंग कर रही है। इससे पहले सामने आए स्पाई फोटोज में इसके एक्सटीरियर और संभावित साइज की जानकारी मिली थी। अब YouTube पर शेयर किए गए एक वीडियो में पहली बार नई क्रेटा के केबिन और कुछ फीचर्स की झलक देखने को मिली है। यह वीडियो MRD Cars नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इसमें नई क्रेटा का कैमोफ्लाज टेस्ट मॉडल एक पार्किंग में खड़ा नजर आ रहा है। कार लॉक होने के कारण वीडियो में इंटीरियर की झलक सिर्फ विंडो से दिखाई गई है।पहले से बड़ी हो सकती है नई क्रेटा वीडियो में सबसे पहले एसयूवी के एक्सटीरियर की झलक दिखाई गई है। टेस्ट मॉडल को देखकर लगता है कि नई जेनरेशन क्रेटा मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.