नई दिल्ली, अगस्त 20 -- किआ इंडिया ने अपनी नई Sorento Hybrid SUV के इंडिया-स्पेक मॉडल को लॉन्च से पहले रिवील कर दिया है। कंपनी इसे 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने वाली है और इसी दिन इसकी कीमतें सामने आएंगी। एसयूवी की प्री-बुकिंग इसी महीने शुरू हो चुकी है और अब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। भारत में बनने वाली सोरेन्टो का पहला यूनिट प्रोडक्शन लाइन से बाहर निकल चुका है।कार्निवल जैसा डिजाइन नई सोरेन्टो को कंपनी ने प्रीमियम और दमदार लुक दिया है। इसके फ्रंट में कार्निवल से इंस्पायर्ड हेडलैंप डिजाइन मिलता है, जिसमें मेन हेडलैंप सेटअप के लिए चार प्रोजेक्टर यूनिट्स दी गई हैं। इसके अलावा क्रोम सराउंड वाली नई ग्रिल, एयर डैम के दोनों तरफ स्लिम ड्यूल LED फॉग लैंप और कॉन्ट्रास्ट कलर वाली स्किड प्लेट्स मिलती हैं। फ्रंट बंपर के दोनों किनारों पर ...