नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- टाटा नेक्सॉन अपने सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर SUVs में से एक है। 2017 में पहली बार लॉन्च होने के बाद से अब तक इसमें बड़े फेसलिफ्ट और कई फीचर अपडेट किए जा चुके हैं। अब टाटा मोटर्स इसका नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन लाने की तैयारी में लगी है। नई टाटा नेक्सॉन एसयूवी को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है और हाल ही में इसका एक क्लियर वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को Motoring World ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टेस्टिंग के दौरान नेक्सॉन को महाराष्ट्र में एक एक्सप्रेसवे पर देखा गया है। वीडियो में एक दूसरी कार टेस्ट म्यूल को ओवरटेक करने के बाद उसके साथ चलती नजर आती है।Garud है नई नेक्सॉन का कोडनेम नई नेक्सॉन को कंपनी के अंदर Garud कोडनेम दिया गया है। वीडियो में एसयूवी पूरी तरह से कैमोफ्लाज...