नई दिल्ली, अगस्त 7 -- ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI जल्द ही अपना पहला AI हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस सीक्रेट प्रोडक्ट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। यह डिवाइस पारंपरिक स्मार्टफोन या टैबलेट जैसा नहीं होगा, बल्कि AI को रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करने का बिल्कुल नया तरीका पेश करेगा। OpenAI इस प्रोजेक्ट पर Apple के पूर्व चीफ डिजाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) के साथ काम कर रही है। इसकी कीमत 300 डॉलर (28,549 रुपए) से अधिक हो सकती है। ऐसा होगा नया ChatGPT डिवाइस लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस आकार में हॉकी पक (Hockey Puck) जितना छोटा हो सकता है। इसका डिजाइन डोनट जैसा बताया जा रहा है और इसमें डिस्प्ले नहीं होगी। यूजर्स इससे मुख्य रूप से वॉयस ...