नई दिल्ली, जुलाई 21 -- मारुति सुजुकी आगामी 24 जुलाई को अपनी पॉपुलर एसयूवी Brezza के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले इस नई गाड़ी के डीलरशिप तक पहुंचने लगी हैं। इसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर आए एक डिटेल्ड वीडियो टूर में नई ब्रेजा के एक्सटीरियर और इंटीरियर की पूरी झलक सामने आ गई है। इस वीडियो से कार के नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और नए केबिन का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं 24 जुलाई को लॉन्च होने जा रही इस नई ब्रेजा में ग्राहकों को क्या-क्या खास मिलने वाला है।मिलेगा नया एक्सटीरियर सामने आए वीडियो में यह एसयूवी ग्रे कलर में दिखाई दे रही है। इसका ओवरऑल स्टेंस पहले जैसा ही है। हालांकि, फ्रंट फेसिया में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल दी गई है, जिस ...