नई दिल्ली, अगस्त 16 -- JSW MG Motor India की नई इलेक्ट्रिक SUV Hector Tomahawk EV लॉन्च से पहले भारतीय सड़कों पर दिखी है। खास बात है कि इस बार इस अपकमिंग एसयूवी को बिना किसी कवर के देखा गया है। कंपनी इस एसयूवी को 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाली है। यह एमजी के पोर्टफोलियो की पहली ऐसी कार होगी, जिसे नए ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform Technology) प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है। कंपनी पहले ही इसके टीजर रिलीज कर चुकी है, जिनसे इसके डिजाइन और 7-सीटर लेआउट के बारे में पता चल चुका है। इस बार रोड पर स्पॉट होने से इसके प्रोडक्शन डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है।सामने आया SUV का फाइनल डिजाइन बिना कवर वाली टेस्ट कार की तस्वीरों से हेक्टर टोमाहॉक ईवी के प्रोडक्शन डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। फ्रंट में कनेक्टेड लुक वाले ड्...