नई दिल्ली, मई 28 -- Realme अब अपने एक पावरफुल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं Realme P4R 5G की। इस साल मार्च में, Realme P4R 5G के लॉन्च की अफवाहें सबसे पहले ऑनलाइन सामने आईं, और अब, फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट से फोन के प्रोसेसर और कीमत का हिंट भी मिलता है। दावा है कि 30K से कम में यह पहला फोन है, जो डुअल-चिप आर्किटेक्चर के साथ आता है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme P4R 5G, सामने आए खास फीचर्स फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाला Realme P4R 5G स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम कीमत में डुअल-चिप आर्किटेक्चर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। माइक...