नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- महिंद्रा की अपकमिंग कॉम्पैक्ट SUV Vision S को लॉन्च से पहले एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार हैदराबाद में रात के समय इसके दो टेस्ट म्यूल एक साथ नजर आए। ऑटोमोबाइल एंथुजिएस्ट Abhiram और रशलेन ने अपकमिंग विजन S के स्पाई शॉट्स को शेयर किया है। नई स्पाई तस्वीरों में एसयूवी की फ्रंट एलईडी लाइटिंग और ग्रिल की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा, तस्वीरों में स्कॉर्पियो जैसी रियर पिलर लाइट्स और नीचे की टेललाइट्स भी जलती हुई दिखाई दी हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इस नई एसयूवी में क्या कुछ ऑफर कर सकती है।महिंद्रा विजन S की फ्रंट लाइटिंग आई नजर दोनों टेस्ट म्यूल में आगे की तरफ अपराइट और टॉल डिजाइन देखने को मिलता है। इनमें 6 वर्टिकल ग्रिल स्लॉट दिए गए हैं, जिन्हें तीन-तीन के दो ग्रुप में रखा गया है। इन स्लॉट्स के अं...