नई दिल्ली, जून 29 -- निसान अपनी नई मिड-साइड एसयूवी टेक्टॉन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह एसयूवी 9 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। इस एसयूवी को लेकर इंडियन बायर काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच इस अपकमिंग एसयूवी का एक फोटो सामने आया है। लॉन्च से पहले लीक हुए इस फोटो (Image Source: bhaiyajigadi/Instagram) में एसयूवी का दमदार रियर लुक दिख रहा है। रियर में आपको कनेक्टेड टेललैंप के साथ बिना क्लैडिंग वाला फ्रेश बूटलिड डिजाइन और स्किड प्लेट के साथ शानदार बंपर डिजाइन देखने को मिलेगा। बूटलिड पर TEKTON भी लिखा हुआ है। एसयूवी में कंपनी रूफ रेल्स, शार्क फिन ऐंटेना, हैचलिड स्पॉइलर, रियर विंडस्क्रीन वाइपर, हाई-माउंटेड स्टॉप लाइट और डायमंड कट अलाय व्हील भी देने वाली है। कुछ दिन पहले रिवील हुआ था फ्रंट लुक एसयूवी के फ्रंट लुक को कंपनी ने ही ऑफिश...