नई दिल्ली, जून 11 -- महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बीते कई हफ्तों से स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट काफी चर्चा में है। इसी बीच इसके प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान जैसलमेर में स्पॉट किया गया है, जिससे बायर्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अपकमिंग स्कॉर्पियो-N को हेवी कैमोफ्लाज में देखा गया है। हालांकि, इसके बावजूद भी एसयूवी के डिजाइन के बारे में थोड़ी-बहुत डीटेल सामने आ गई है। स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के स्पाइ शॉट्स को Sarsij Mishra ने शेयर किया है। आइए जानते हैं कंपनी स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।बड़े कॉस्मेटिक और टेक्नोलॉजी अपडेट नई स्कॉर्पियो-N में कंपनी कुछ बड़े कॉस्मेटिक और टेक्नोलॉजी अपडेट देने की तैयारी कर रही है, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आएगी। स्पाई फोटोज के अनु...