नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- जर्मन कारों के फैन हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। फॉक्सवैगन (Volkswagen) अपनी पॉप्युलर सेडान- Virtus का फेसलिफ्ट लाने वाली है। इस फेसलिफ्ट की चर्चा पिछले कुछ महीनों से चल रही है और इसे कई बार रोड्स पर देखा भी जा चुका है। अब लग रहा है कि इसकी लॉन्च डेट नजदीक आ गई है। रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार वर्टस फेसलिफ्ट को एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान दिखी है। इस बार इसे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर देखा गया है। नए फोटोज में कार के डिजाइन में होने वाले बदलाव पहले से ज्यादा साफ दिखाई दे रहे हैं। कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के आसपास इंडियन मार्केट में ला सकती है। टेस्टिंग फोटोज को ऑटोमोबाइल एंथुजिएस्ट आदित्य चटर्जी ने शेयर किया है।फ्रंट में दिखेंगे बड़े बदलाव लेटेस्ट टेस्ट मॉडल के पिछले प्रोटोटाइप के मुकाबले कम कवर्ड दिख रहा है। क...