नई दिल्ली, जून 20 -- Samsung तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी M-सीरीज में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी में है। अब कंपनी भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। लॉन्च से पहले Amazon पर अपकमिंग फोन की माइक्रोसाइट लाइफ हो गई है। कंपनी ने माइक्रोसाइट के जरिए फोन के खास फीचर्स का हिंट भी दिया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.अमेजन पर सामने आया Samsung Galaxy M47 5G इस नए टीज किए गए स्मार्टफोन को 'नेक्स्ट लेवल मॉन्स्टर' टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है। इसके शेयर किए गए डिजाइन से पता चलता है कि इसके पिछले हिस्से में वर्टिकली-अलाइन्ड कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन गोल कटआउट हैं। यह डिजाइन वैसा ही है जैसा हमने पहले भी कई दूसरे सैमस...