लॉन्च से ठीक पहले जारी हुआ टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट का टीजर, फ्रंट लुक से उठा पर्दा; होंगे ये बड़े बदलाव
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- टोयोटा अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्टेड मॉडल 14 अक्टूबर, 2026 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस नई अपडेटेड कार का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इसमें इसके फ्रंट लुक की झलक साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि टोयोटा ग्लैंजा दरअसल मारुति सुजुकी बलेनो का ही एक बदला हुआ रूप है। मारुति ने इसी सितंबर में बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा था। आइए जानते हैं टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में इस बार क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है।कार में मिलेगा नया फ्रंट लुक टीजर से साफ जाहिर होता है कि ग्लैंजा के फ्रंट डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार टोयोटा का लोगो कार के बोनट के किनारे पर दिया गया है। साथ ही इसमें बिल्कुल नई ग्रिल देखने को मिलेगी, जिसके दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.