नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- टोयोटा अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्टेड मॉडल 14 अक्टूबर, 2026 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इस नई अपडेटेड कार का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इसमें इसके फ्रंट लुक की झलक साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि टोयोटा ग्लैंजा दरअसल मारुति सुजुकी बलेनो का ही एक बदला हुआ रूप है। मारुति ने इसी सितंबर में बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा था। आइए जानते हैं टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में इस बार क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है।कार में मिलेगा नया फ्रंट लुक टीजर से साफ जाहिर होता है कि ग्लैंजा के फ्रंट डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार टोयोटा का लोगो कार के बोनट के किनारे पर दिया गया है। साथ ही इसमें बिल्कुल नई ग्रिल देखने को मिलेगी, जिसके दोनो...