नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- भारतीय बाजार में कारों के नाम बदलने की कहानी काफी पुरानी है। खासकर, जब कोई कार बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाती तब पहले उसमें कई कॉस्मेटिक चेंजेस किए जाते हैं। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली, तब उसका नया नामकरण किया जाता है। इसका बड़ा फायदा ये होता है कि ग्राहकों की नजर में वो एकदम नहीं कार हो जाती है। हम पहले हुंडई एक्सेंट को ऑरा के साथ बदलते देख चुके हैं। अब कुछ ऐसा ही टाटा टिगोर के साथ होने वाला है। दरअसल, कंपनी अपनी न्यू सेडान एरिस को लॉन्च करने वाली है, जो टिगोर की जगह लेगी। लॉन्च से पहले ही इसके CNG वर्जन को ट्रक से अनलोडिंग के दौरान देखा गया है। दरअसल, टाटा टिगोर को बार-बार अपडेट होने के बाद भी वह पहचान नहीं मिली जिसकी वह हकदार थी। बिक्री के मामले में 2026 की पहली छमाही (H1) में टिगोर लगातार टाटा की बिक्री लिस्ट में...