नई दिल्ली, मार्च 2 -- चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपनी K-Series के नए स्मार्टफोन Oppo K14 5G की लॉन्च डेट आधिकारिक रूप से अनाउंस कर दी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 9 मार्च, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मानें तो Oppo K14 5G को खास तौर से उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिन्हें लंबे वक्त तक चलने वाली बैटरी, स्टेबल परफॉर्मेंस और स्मूद डेली एक्सपीरियंस की जरूरत होती है। Oppo K14 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी बताई जा रही है। मौजूदा समय में ज्यादातर मिड-रेंज स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं, ऐसे में K14 5G को 'Endurance Powerhouse' के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे गेमिंग सेशंस, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया यूजेस और...