नई दिल्ली, जनवरी 12 -- चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Poco M8 5G बीते दिनों भारत में लॉन्च किया था और अब इसके लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया गया है। कंपनी की कोशिश है कि ग्राहकों को पहली ही सेल में लिमिटेड पीरियड डील के साथ अट्रैक्ट किया जाए। बता दें, इस फोन की पहली सेल 13 जनवरी, 2026 को होने वाली है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने बताया है कि लॉन्च ऑफर के तहत Poco M8 5G को सेल शुरू होने के बाद शुरुआती 12 घंटे ग्राहक डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद पाएंगे। इस डिवाइस के बेस मॉडल की कीमत लॉन्च ऑफर के साथ 15,999 रुपये रह जाएगी और 1000 रुपये का लॉन्च बेनिफिट मिलेगा। ऐसा ही डिस्काउंट बाकी रैम और स्टोरेज वेरियंट्स पर भी मिलने वाला है। यह भी पढ़ें- iPhone 11 Pro समेत ये डिवाइस हुए 'Vintage', आपका भी लिस्ट में तो नही...