लॉन्ग वीकेंड पर चकराता पैक, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़
विकासनगर, अक्टूबर 3 -- गांधी जयंती के साथ मिले लॉन्ग वीकेंड ने चकराता की वादियों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ा दी। शुक्रवार से शनिवार तक चकराता बाजार से लेकर टाइगर फॉल, मोयला टॉप, देववन, चिरमिरी टॉप और कनासर-लोखंडी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से चकराता-कालसी, चकराता-मसूरी और चकराता-लाखामंडल मार्ग के साथ टाइगर फॉल मार्ग पर जाम की स्थिति रही। लॉन्ग वीकेंड के चलते शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों के चकराता पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक अधिकांश होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और बीएनबी फुल हो गए। ठहरने की जगह नहीं मिलने पर कई पर्यटकों को वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ पर्यटकों ने वाहनों में ही रात गुजारी। शनिवार को भी चकराता के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.