लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना के भूखंडों की लॉटरी शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुई। पहले दिन आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को लॉटरी के माध्यम से भूखंड आवंटित किए गए, जिससे सफल आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भूखंड पाकर लोग प्रसन्न नजर आए। योजना के तृतीय चरण में कुल 637 भूखंडों के लिए 7429 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जो योजना की लोकप्रियता को दर्शाता है। लॉटरी का आयोजन 31 जनवरी को भी होगा, जिसमें सामान्य श्रेणी के आवेदकों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.