मेरठ, जनवरी 25 -- सरधना। मोहल्ला धर्मपुरा निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसको मोबाइल नंबर का झांसा देकर नौ हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरिफ पुत्र सहीद ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके फोन पर व्हाट्सएस पर कॉल आई जिस पर बात करने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका लॉटरी में आइफोन निकला है जो मुंबई में एक निजी कंपनी में रखा है। आरोपी ने उसे बताया कि सर्विस चार्ज के नौ हजार रुपये उसे जमा करने पड़ेंगे जिसके बाद मोबाइल उसके घर पर भेज दिया जाएगा। आरिफ उस व्यक्ति के झांसे में आ गया और उनके खाते में ऑनलाइन नौ हजार रुपये जमा कर दिए। अगले दिन शनिवार को उसके पास एक और इंटरनेशनल कॉल आई। अब आरोपी ने उससे पांच हजार रुपये ओर डालने के लिए कहा। मना करने पर उसने आरिफ को झू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.