किशनगंज, जनवरी 24 -- किशनगंज। गुरुवार को गिरफ्तार लॉटरी माफिया से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। गिरफ्तार लॉटरी माफिया ने इस अवैध गोरखधंधे से जुड़े करीब एक दर्जन साथियों के नाम और उनके ठिकानों का खुलासा किया है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने लॉटरी सिण्डिकेट से जुड़े अन्य शातिरों की तलाश तेज कर दी है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी से मिली जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है और इसके आधार पर अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध लॉटरी के कारोबार में सक्रिय था और आम लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही लॉटरी सिण्डिकेट से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। एसपी के कड़े र...